सब्जी बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, दहशत में इलाका 2 हजार लोग क्वारंटीन
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सब्जी बेचने वाले के कोरोना पाज़िटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास की बस्ती में इसे लेकर दहशत फैल गई है। खबर मिलने के बाद तकरीबन दो हजार लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। यह चिंताजनक मामला आगरा के थाना हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा का है।
शुक्रवार रात केजीएमयू से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में यह सब्जी वाला भी शामिल है। इसके बाद यह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है। हरीपर्वत थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि फ्रीगंज रोड एरिया में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
संक्रमित के परिजन ने बताया कि उसने लॉकडाउन में ही सब्जी बेचना शुरू किया था। इससे पहले वह ऑटो चलाता था। आमदनी बंद होने पर सब्जी और फल बेचने लगा। सब्जियां सिकंदरा मंडी से लाता था। पांच दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद टेस्ट कराने के लिए वह खुद ही जिला अस्पताल गया था। वहां उसे भर्ती कर लिया गया।
Tags : #Vegetable Vendor Found Coronavirus Positive, #Vegetable Vendor Found Corona Positive In Agra, #Vegetable Vendor Corona Positive, #Agra, #Uttar Pradesh, #Coronavirus, #Covid 19, #Covid 19 In Agra, #Lockdown In Agra, #Corona Positive In Agra, #Covid 19 Positive In Agra,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .