उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 57
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दो नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। संक्रमितों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया जा रहा है।
स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही अब उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की अब तक की संख्या 57 हो गई है। हालांकि इनमें से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कहा जा रहा है कि ये दोनों मरीज अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। ऊधमसिंहनगर में 26 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया था। इसके चलते सरकार जल्द ही जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल करने वाली थी। लेकिन दो दिन में तीन मामले सामने आने के बाद अब जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने की उम्मीद खत्म हो गई है। बुधवार को भी यहां बाजपुर का रहने वाला एक ट्रक ड्राइवर कोरोना से संक्रमित मिला था।
Tags : #Uttrakhand, #Coronavirus, #Covid 19, #Coronavirus In Uttrakhand, #Uttrakhand News, #Udham Sigh Nagar, #Dehradun, #Coronavirus In Dehradun,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .