अमेरिका चीन के बीच तनातनी के कारण 33 चीनी कंपनियों को अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट
अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने चीन की 33 कंपनियों एवं इंस्टीट्यूट को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. इन कंपनियों पर अल्पसंख्यक समुदाय की जासूसी के लिए बीजिंग की मदद करने और कथित तौर पर चीनी सेना से संबंध रखने का आरोप है.
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने यह कदम चीन द्वारा हांगकांग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने की अपनी योजना का खुलासा करने के एक दिन बाद उठाया है. अपने बयान में विभाग ने कहा है कि मानवाधिकार उल्लंघन, चीन के दमनकारी अभियान में हुए दुर्व्यवहार, मनमाने तरीके से कैद करने, जबरन काम कराने और उइगर समुदाय की उच्च तकनीक द्वारा निगरानी में संलिप्तता के चलते 33 चीनी कंपनियों और संस्थानों को ब्लैकलिस्ट किया गया है.
अमेरिकी वाणिज्य विभाग के मुताबिक, कम से कम सात शीर्ष टेक कंपनियों को चीन के हाई-टेक्नोलॉजी सर्विलांस को सक्षम करने की मंजूरी मिली हुई थी. जबकि, 24 अन्य कंपनियां, सरकारी संस्थान और वाणिज्यिक संगठन चीनी सेना द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले साजोसामान की खरीद में शामिल थे.
2019 में भी इसी तरह के 28 चीनी पब्लिक ब्यूरो और कंपनियों ब्लैकलिस्ट सूची में डाला गया था. इन कंपनियों पर उइगर समुदाय के साथ दुर्व्यवहार करने का संदेह था. इस सूची में चीन के कुछ टॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप और वीडियो निगरानी कंपनी भी शामिल थीं.
Tags : #Chinese Companies, #Military, #America, #United States, #US President, #China President, #33 Chinese Company Blacklist By America, #Chinese Company Blacklist By United States Of America, #United States Of America,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .