मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर में संतों की हत्या पर अभी विवाद थमा नहीं था कि अब यूपी के बुलंदशहर में भी साधुओं की हत्या का मामला सामने आया है। बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या से जबसदस्त हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि ये पूरा मामला बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के पगोना गांव में एक शिव मंदिर का है।
ये घटना शनिवार रात की है, जहां रात में सोते वक्त दोनों साधुओं की की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सुबह जब गांव के लोग मंदिर परिसर में पहुंचे तो ऐसे मंजर को देखकर लोगों हड़कंप मच गया। गांव वालों ने शक के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। शिव मंदिर में रहने वाले दोनों साधुओं में साधु जगनदास की उम्र 55 थी और वहीं साधु सेवादास की उम्र 35 साल है। साधुओं की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान में लिया है। सीएम ने ट्वीट कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।
महाराष्ट्र में साधुओं की मॉब लिंचिंग के मामले में पहले ही पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में खड़ा था और अब बुलंदशहर से सामने आई हत्या की घटना पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने टवीट किया है।
Tags : #Two Sadhus Killed In Bulandshahar, #Accused Arrested, #Sadhus Killed In Bulandshahar, #Accused Arrested In Bulandshahar, #Bulandshahar, #Sadhus, #Uttar Pradesh, #Anupshahar, #Pagona Village, #Village,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .