बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर तनाव, फूंका वीसी का पुतला
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इफ्तार पार्टी आयोजन हुआ जिस कारण छात्रों में तनाव बढ़ता जा रहा है। कुछ बीएचयू छात्रों ने परिसर में इफ्तार पार्टी आयोजित करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। एकतित्र आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि देश समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है लेकिन वीसी डॉ सुधीर कुमार जैन यहां अपनी तुष्टीकरण की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं
ज्यादातर छात्र एबीवीपी संगठन से जुड़े हुए और उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में वीसी के आवास के सामने नारेबाजी करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की संस्कृति के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों छात्रों ने आरोप भी लगाया कि वीसी ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महिला महाविद्यालय को चुना ताकि वह महिला छात्रों का ध्रुवीकरण कर सकें और अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता के साथ विभाजन पैदा कर सकें।
बुधवार की रात हुई इस इफ्तार पार्टी को लेकर हुए हंगामे के बाद गुरुवार को बीएचयू परिसर में सांप्रदायिक रंग के पोस्टर दिखाई दिए। बीएचयू का कोई भी अधिकारी इस घटना पर टिप्पणी करने या कुछ भी कहने को तैयार है। जिला के उच्च अधिकारियों ने बताया कि अभी स्थिति सामान्य है पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है।
Tags : #बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, #इफ्तार पार्टी, #छात्र, #तनाव, #बीएचयू, #विश्वविद्यालय, #कुलपति, #पुतला, #आक्रोशित, #देश, #समान नागरिक संहिता, #वीसी, #डॉ सुधीर कुमार जैन, #तुष्टीकरण, #राजनीति, #एबीवीपी संगठन, #नारेबाजी, #संस्कृति, #कार्यक्रम, #महिला, #महाविद्यालय, #ध्रुवीकरण, #हिंदू विरोधी, #मानसिकता, #विभाजन, #बुधवार, #रात, #गुरुवार, #बीएचयू परिसर, #सांप्रदायिक रंग, #पोस्टर, #अधिकारी, #जिला, #उच्च अधिकारियों, #पुलिस, #पुलिस बल, #वाराणसी,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .