कश्मीरी पंडित पर आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज
जम्मू कश्मीर के बडगाल जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या कर दी थी. कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के विरोध में आज उनके कुछ सहयोगी कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे तितर बितर करने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और उन पर हल्का लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारी कर्मचारी श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मार्च करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उनके मार्च को रोका और उन्हें तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का लाठीचार्ज किया.
प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी शेखपोरा बडगाम प्रवासी कॉलोनी के थे. वे राहुल भट के हत्यारों को गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे. वह तहसील कार्यालय चदूरा में ड्यूटी के दौरान मारे गए थे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सुबह 11 बजे तक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह नहीं आए और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए हवाई अड्डे की ओर मार्च करने का फैसला किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन और पुलिस को सूचित किया है कि उपराज्यपाल को मौके पर जाना चाहिए और उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राहुल भट की हत्या में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
Tags : #जम्मू कश्मीर, #बडगाल, #गुरुवार, #कश्मीरी पंडित राहुल भट, #हत्या, #कश्मीरी पंडित, #विरोध, #कर्मचारी, #प्रदर्शन, #तितर बितर, #जम्मू, #कश्मीर, #पुलिस, #आंसू गैस, #गोले, #लाठीचार्ज, #प्रदर्शनकारी, #कर्मचारी, #श्रीनगर, #अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, #मार्च, #प्रदर्शन, #शेखपोरा बडगाम प्रवासी कॉलोनी, #गिरफ्तार, #सजा, #नारे, #तहसील कार्यालय चदूरा, #ड्यूटी, #उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, #विरोध, #हवाई अड्डा, #प्रशासन, #उपराज्यपाल, #श्रीनगर ,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .