वैज्ञानिकों ने खोजी कोरोना को शरीर में फैलने से रोकने वाली एंटीबॉडी
कोरोना वायरस संकट के बीच एक बड़ी राहत देने वाली खबर ये आई है कि वैज्ञानिकों ने ऐसी एंटीबॉडी को खोजा है जो कोविड-19 को शरीर में शरीर में फैलने से रोक देगी. अब वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वो जल्द ही इलाज के लिए बेहतर वैक्सीन बना पाएंगे. ये एंटबॉडी कोरोना वायरस से चिपक कर उसकी बाहरी कंटीली परत तोड़कर उसे निष्क्रिय कर देती है.
इस एंटीबॉडी का नाम 47D11 रखा गया है. इस एंटीबॉडी की खोज के साथ ही वैज्ञानिकों में उम्मीद जगी है कि वो अब कोरोना वायरस को शरीर में ही निष्क्रिय कर सकेंगे. ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे तक न फैले. चूहों पर इसके परीक्षण सफल रहे हैं.
यूरोप के वैज्ञानिकों ने चूहों में पाए जाने वाली 51 सेल लाइंस कोशिकाओं में इस एंटीबॉडी को खोजा है. इसके बाद इसे इंसानों के लायक बनाने के लिए जेनेटिकली इंजीनियर किया है. इसके बाद इस एंटीबॉडी का परीक्षण उन्होंने 2003 में फैले सार्स कोरोना वायरस पर किया
वैज्ञानिकों की इस टीम को लीड कर रहे हैं यूट्रेच यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बेरेंड-जेन बॉश. प्रोफेसर बॉश के मुताबिक इस एंटीबॉडी में ऐसी क्षमता है कि यह कोरोना वायरस कोविड-19 को खत्म कर सकती है. क्योंकि यह वायरस के उस लेयर पर हमला करती है जिसका उपयोग वायरस कोशिकाओं पर चिपकने के लिए करता है
प्रो. बॉश ने बताया कि ऐसे एंटीबॉडी की वजह से अगर इंसानी शरीर में कोरोना वायरस फैलने से रुकता नहीं भी है. तो भी अच्छी बात ये है कि इस एंटीबॉडी से कोरोना वायरस को इंसानी शरीर में फैलने में काफी ज्यादा समय लग जाएगा. यानी कोविड-19 वायरस शरीर में ही कमजोर हो जाएगा.
Tags : #Scientists Identified Antibody That Prevents Covid 19, #Antibody, #Scientist, #Antibody Prevents Covid 19, #Corona Virus, #Corona Infection, #Living Cells, #Tstr, #Covid 19, #Coronavirus,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .