हिमाचल प्रदेश में 15 कोरोना मरीजों को घर भेजा, बाद में सभी पॉजिटिव निकले
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 15 कोरोना संक्रमितों को नेगेटिव बताकर घर भेज दिया गया। बाद में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामले में सरकार ने रिपोर्ट मांगी है जिसके बाद प्रसासन से लेकर अस्पताल के लोगों पर भी गाज गिर सकती है।
कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमित 15 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव बताकर उन्हें घर भेज दिया गया था। 24 घंटे बाद रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद अब सभी कोरोना संक्रमितों को घर से कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है। मामले में जांच बिठाई गई है।
सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चन सोनी ने बताया कि मामले में जांच बिठा दी गई है। इस मामले की सरकार ने रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों समेत अस्पताल प्रशासन के भी कई अधिकारियों पर गााज गिर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी कोरोना संक्रमित मुंबई से हमीरपुर लौटे थे जिन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी भोरंज में इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन किया गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल आईएचबीटी पालमपुर भेजे थे। बताया जा रहा है कि सैंपल जांच रिपोर्ट आने से पहले ही सभी को बुधवार को घर भेज दिया गया। लेकिन जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। सभी को कोविड केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट किया। संक्रमित मरीजों को घर भेजने से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि परिवार के दूसरे सदस्य भी इनके संपर्क में आए होंगे।
इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सबसे अधिक 78 पर पहुंच गया है, इनमें सक्रिय मामले 71 हैं। हमीरपुर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 जून तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है जबकि देशभर में लॉकडाउन अभी 31 मई तक ही लागू है।
Tags : #Himachal Pradesh, #Shimla, #Coronavirus In Shimla, #Coronavirus In Himachal Pradesh, #Coronavirus, #Covid 19, #Covid 19 Positive, #Hamirpur, #Coronavirus In Hamirpur, #Covid 19 Patients In Himachal Pradesh, #Coronavirus Patients,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .