कोई पार्टी से जाना राहुल गांधी है तो वह जा सकता है
राहुल गांधी ने बगैर सचिन पायलट के नाम लिए कहा है कि यदि कोई पार्टी से जाना चाहता है, तो वह जा सकता है. राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस समय की है, जब एक दिन पहले राजस्थान संकट पर पार्टी ने सचिन पायलट और उनके करीबी मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की थी.
ANI के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनएसयूआई की बैठक में कहा, अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो वह छोड़ दे. इससे आप जैसे युवा नेताओं के लिए दरवाजे खुलते हैं. हालांकि, अपनी इस टिप्पणी में राहुल गांधी ने सचिन पायलट समेत किसी भी कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया
दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी ने बागी हुए सचिन पायलट को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि अगर वह बीजेपी में नहीं जाना चाहते हैं तो हरियाणा में बीजेपी सरकार का आतिथ्य त्याग दें और वापस अपने घर जयपुर लौट आएं. इन सभी के बीच कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा है कि, यदि सचिन पायलट माफी मांग लेते हैं, तो उनके लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, वह वापस आ सकते हैं.
Tags : #Rahul Gandhi, #Sachin Pilot, #Congress, #Rajasthan Congress, #Congress Party, #India, #Rajasthan, #Rajasthan News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .