मौलाना साद का क्वारेंटाइन पीरियड खत्म, क्राइम ब्रांच सख्त कार्रवाई की तैयारी में
क्राइम ब्रांच अब मौलाना सहित मरकज से जुडे सात आरोपियों को पकड़ने तैयारी कर रही है. इसके लिए इंटेलिजेंस की भी मदद ली जा रही है.
मुश्किलें बढने वाली है. जानकारी के अनुसार, मौलाना साद का क्वारेंटाइन पीरियड हो गया है और इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कोई बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है 28 मार्च से मौलाना साद क्वारेंटाइन में था जिसके चलते अब उसका ये समय खत्म हो रहा है. गौरतलब है मरकज में शामिल होने के बाद जमाती देश के अनेक हिस्सों में फैले गए. इनमें से दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
इस मामले में मौलाना साद के साथ आरोपी बनाए गए 6 अन्य लोगों का भी क्वारेंटाइन पीरियड खत्म हो गया है. ऐसे में क्राइम ब्रांच मौलाना सहित इन सातों आरोपियों को पकड़ने तैयारी कर रही है और इसके लिए इंटेलिजेंस की भी मदद ली जा रही है. बताया जा रहा है कि मौलाना साद के हरियाणा में होने की जानकारी सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस टीम बना कर नूंह के तमाम इलाकों को खंगाल रही हैं. इसके साथ ही कई मस्जिदों में भी मौलाना साद की तलाश की जा रही है. उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच के कई अधिकारी नूंह में डेरा डाले हैं और हर घर व मस्जिद पर नजर रखी जा रही है.
Tags : #Maulana Saad, #Nizamuddin Markaaz, #Tablighi Jamaat, #Maulana Saad Can Be Arrest By Crime Branch, #Quarantine, #Jamaat, #Masjid, #Nizamuddin, #Delhi, #Kandhala,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .