पीएम मोदी की सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक, 3 मई के बाद लॉकडाउन पर ले सकते हैं बड़ा फैसला
कोरोना सकमण के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सुबह मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस चर्चा के दौरान लॉकडाउन से धीरे-धीरे बहार निकलने के उपायों पर चर्चा हो सकती है। देश में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद प्रधानमंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्रियों की तीसरी बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी।
सरकार के सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कोरोना संकमण की चुनौती से निपटने के लिए आगे के रास्ते के अलावा लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे इससे निकलने पर चर्चा की जाएगी। देशव्यापी कोरोना वायरस लॉकडाउन दूसरी बार तीन मई तक के लिए बढ़ाया गया है। केन्द्र और राज्य सरकार ने लोगों को राहत और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई क्षेत्रों में राहत दी है, लेकिन, कुछ राज्य कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए लॉकडाउन की सीमा को तीन मई के आगे भी बढ़ाने के इच्छुक हैं।
ज्ञात हो महामारी के चलते देश को पहली बार लॉकडाउन करने का ऐलान पीएम मोदी ने 24 मार्च को किया था और 25 मार्च से तीन हफ्ते यानि 14 अप्रैल के लिए लॉकडाउन लागू किया गया। लेकिन, लगातार कोरोना के नए आने के देखने के बाद इसे और 2 हफ्ते के लिए बढ़ाकर 3 मई तक किया गया।
Tags : #Prime Minister, #India, #Lockdown, #Coronavirus, #Covid 19, #Coronavirus In India, #Narendra Modi, #Modi Will Address Meeting With Chief Minister, #States May, #Lockdown In India, #PM Narendra, #Chief Minister,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .