तेलंगाना के विकाराबाद में ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट की मौत
तेलंगाना के विकाराबाद में रविवार को एक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है। सुल्तानपुर गांव के पास हुए इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है।
तेलंगाना के विकाराबाद (Vikarabad district) जिले में रविवार को एक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है। सुल्तानपुर गांव (Sultanpur village) के पास हुए इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था लेकिन क्रैश होकर खेत में गिर गया। विमान क्यों क्रैश हुआ इसके कारणों के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वायुसेना का एक MiG 21 Trainer विमान क्रैश हो गया था। हालांकि, समय रहते ही विमान के पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे थे। यह विमान भी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था जो ग्वालियर एयरबेस के नजदीक सुबह 10 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस साल मिग क्रैश होने की यह तीसरी घटना थी। बीते 27 सितंबर को भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर भूटान में दुर्घनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई थी।
हाल ही में कर्नाटक के चित्रदुर्गा में डीआरडीओ का मानव रहित एयर व्हीकल (UAV) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे पहले एक महीने पहले ही असम के तेजपुर में वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में दोनों पायलट बच गए थे। इसी साल मार्च महीने में राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। इस घटना में भी समय रहते पायलट ने विमान क्रैश होने से पहले ही पैराशूट से छलांग लगा दी थी।
Tags : #Telangana, #Aircraft Crash, #Vikarabad District, #Sultanpur Village,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .