PIA विमान दुर्घटना में पंजाब बैंक के अध्यक्ष जफर मसूद जीवित बचे
पाकिस्तान में हुए प्लेन हादसे में बहुत सारे लोगों की मौत हो गई है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस भयानक हादसे से भी बचने में कामयाब हो सके हैं, बता दें कि प्लेन में करीब 100 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ही लोग बच सके हैं, इनमें से ही एक हैं बैंक ऑफ पंजाब के प्रेसिडेंट जफर मसूद जो इस हादसे में बचे हैं, जान बचने से वह कितने खुश थे, वह भाव उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है,
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, जफर मसूद को इस हादसे में कूल्हे की हड्डी में चोट लगी है और उनका कॉलर बोन फ्रैक्चर हुआ है, जहाज गिरने के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाई, वैसे तो इस बात की पक्की जानकारी नहीं है कि वह बचे कैसे, लेकिन कुछ अनुमान जरूर लगाए जा रहे हैं, अधिकतर प्लेन हादसों में देखा गया है कि प्लेन का पिछला हिस्सा अक्सर बच जाता है, इसी वजह से इसी हिस्से में ब्लैक बॉक्स भी लगाया जाता है, माना जा रहा है कि जो लोग जहां के पिछले हिस्से में बैठे होंगे, उनके ही बचने की संभावना है, उनमें से भी जिन्होंने सीट बेल्ट लगाई होगी, उनके बचने की संभावना अधिक है,
फिलहाल जफर मसूद अस्पताल में भर्ती हैं और वह होश में हैं, उन्होंने अपने मां से बात कर के भी खैरियत की खबर दी है, अस्पताल में फिलाहल उनके साथ उनके भाई मौजूद हैं
Tags : #Pakistan Plane Accident, #A Person Beat Death In Pakistan Plane Accident, #Pakistan, #Plane Accident, #Plane Accident In Pakistan, # President, #Bank Of Punjab, #Zafar Masood Survives In PIA Plane Crash, #PIA Plane Crash, #President Bank Of Punjab Zafar Masood Survives In PIA Plane Crash, #PIA,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .