स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों के बाद भी 3 माह लगेंगी ऑनलाइन क्लास
सरकार आने वाले दिनों में भले ही कुछ चीजों को शुरू करने का हुकुम दे दे। लेकिन स्कूलों के मामले में छूट अभी मुश्किल है। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के बाद भी संभवतः छुट्टी ही रहेगी, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टी के बाद यानी जुलाई में भी कोरोना का संक्रमण बरकरार रहेगा।
इस तरह के माहौल में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गर्मी की छुट्टी के बाद भी अगले 3 महीने घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ सकती है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक उच्चस्तरीय टीम गठित की है जिसने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए क्या क्या चीजें चाहिए होंगी और किन-किन संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी इस पर काम शुरू कर दिया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनसीईआरटी के लिए ऑनलाइन पढ़ाई हेतु जरूरी सामग्री तैयार कर रखने का निर्देश दिया है। जिस पर एनसीईआरटी ने कार्य शुरू कर दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक कोरोना का कोई बेहतर इलाज या वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक बच्चों को स्कूलों में एक साथ बुलाना संभव नहीं हो सकेगा।
Tags : #Online Classes, #Summer Vacation, #Schools, #NCERT, #HRD Ministry, #Online Study, #Coronavirus, #Coronavirus Vaccine, #Vaccine, #Covid 19,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .