अब उत्तराखंड आनेे-जाने के लिए जरूरी नहीं होगा पास, जारी हो सकते हैं आदेश
उत्तराखंड में बाहर से आने वालों के लिए पास की व्यवस्था खत्म होने जा रही है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एहतियात के तौर पर उत्तराखंड आने वालों का सिर्फ रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे कोरोनावायरस का पॉजिटिव के आने पर ट्रेसिंग में आसानी होगी
। लाइव हिन्दुस्तान की न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक सचिवालय मीडिया सेंटर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के 75 शहरों से उत्तराखंड आने वालों को 7 दिन तक संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया जाएगा और 14 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा जो लोग अन्य शहरों से आ रहे हैं उन्हें 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन रहना होगा। इसके साथ ही उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही उत्तराखंड में पास व्यवस्था खत्म करने के आदेश दिए जाएंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड के भीतर सरकार पहले ही पास व्यवस्था को खत्म कर चुकी है। ऑनलाइन आवेदन ही पास के रूप में मान्य है। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक एक सवाल के जवाब में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में होटल और होमस्टे खोल लिए गए हैं। जो टूरिस्ट यहां आएंगे वह होटलों और होमस्टे में कम से कम 7 दिन तक रहेंगे। पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों पर उनकी आवाजाही नहीं होगी।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1537 मामले अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 74 बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 40 चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 34 चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48 देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 396 हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 151 नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 328 पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 51 पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 51 रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 28 टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 221 उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 91 उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 24
Tags : #Lockdown Entery Pass In Uttarakhand, #Lockdown Entry Pass, #UTTARAKHAND PASS SYSTEM, #CORONAVIRUS IN UTTARAKHAND, #PASS SYSTEM UTTARAKHAND, #PASS REQUIRED IN UTTARAKHAND, #PASS UTTARAKHAND, #UTTARAKHAND NEWS,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .