किसी को भी मुस्लिमों से सब्जी नहीं खरीदनी चाहिए - भाजपा विधायक
उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने देवरिया जिले के लोगों से कहा है कि वे मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जियां न खरीदें.
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश तिवारी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सुनी जा रही है. कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ वे कुछ लोगों से कह रहे हैं, एक बात दिमाग में बैठा लो, मैं सभी को खुले तौर पर बता रहा हूं, कोई भी मुस्लिमों से सब्जियां न खरीदें.संपर्क किए जाने पर तिवारी ने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी पिछले हफ्ते बरहज नगर पालिका के दफ्तर के दौरे के दौरान की थी, जहां कई सरकारी अधिकारी मौजूद थे.
उन्होंने कहा, ऐसी शिकायतें सुनने के बाद कि एक समुदाय के लोग कोरोना वायरस फैलाने के उद्देश्य से लार से दूषित करके सब्जियां बेच रहे हैं, मैं उन्हें सलाह दी कि वे उनसे सब्जियां न खरीदें हालात सामान्य होने के बाद देखेंगे कि वे क्या चाहते हैं. विधायक ने दावा किया कि उन्होंने केवल अपनी सलाह दी है और यह लोगों पर निर्भर करता है कि वे उसका पालन करना चाहते हैं.
पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात मरकज का उदाहरण देते हुए तिवारी ने कहा, हर कोई देख सकता है कि जमात के सदस्यों ने देश के साथ क्या किया है.प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है. पार्टी इस मामले का संज्ञान लेगी और तिवारी से पूछेगी कि उन्होंने किन परिस्थितियों में ऐसी टिप्पणी की.
Tags : #Uttar Pradesh, #Tablighi Jamaat, #Jamaat, #New Delhi, #India, #Suresh Tiwari, #Deoria, #BJP MLA In Deoria, #BJP MLA Deoria, #No One Should Buy Vegetables, #No One Should Buy Vegetables From Muslims, #No One Should Buy Vegetables From Muslims Bjp Mla, #No One Should Buy Vegetables From Muslims Bjp Mla Deoria, #Vegetables, #Muslims, #Uttar Pradesh, #Bjp, #Bjp Mla, #Deoria, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .