दिल्ली यूपी बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जुटी, बसों से भेजने का है आदेश
दिल्ली: गाजीपुर में दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर जमा हो चुके हैं. औरैया हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने जिला अधिकारियों को ये आदेश दिया है कि पैदल जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया जाए. इसके बाद बॉर्डर पर ये भीड़ जमा हो गई है.
ज्ञात हो कि औरैया के भयावह हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मजदूरों की जान जाने से व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दुखी हैं. उनकी संवेन्दनशीलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही उन्हें हादसे की खबर मिली, उन्होंने तुरंत IG को घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया. जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि पहले जिन 200 बसों का इंतजाम करने का आदेश दिया गया था, श्रमिकों को उन्हीं बसों से घर भेजा जाए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान कर किया. ट्रकों के आपस में हुए टक्कर के बाद 26 मृतकों में से 23 की शिनाख्त हो चुकी है और उनके शवों को परिजनों के पास भेज दिया गया.
पोस्टमार्टम के बाद आधी रात से ही शवों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. सुबह 6 बजे तक 23 शवों को विभिन्न प्रान्तों में उनके घरों को भेजा गया. सभी शवों को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने अपनी देखरेख में भिजवाया. शवों के साथ पुलिस और राजस्व कर्मियों को भी भेजा गया.
Tags : #Gazipur, #Migrant Labourers, #Delhi Uttar Pradesh Border, #Yogi Adityanath, #Delhi UP Border, #Auraiya Accident, #Auraiya, #Accident, #Migrant Labourers Gather In Gazipur, #Migrant Labourers Gather At Delhi Up Border, #Delhi, #UP Border, #दिल्ली, #यूपी,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .