CDS बिपिन रावत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, 1 घंटे बाद डिलीट कर दी थी पोस्ट
राजस्थान पुलिस ने सीडीएस बिपिन रावत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक ने रावत के शहीद होने को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार टीमें को गठित कर युवक को दबोच लिया. बता दें तमिलनाडु के कुन्नूर (Coonoor Helicopter Crash) के पास भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दर्दनाक हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत की दुखद मौत हो गई थी.
टोंक. देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है. पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तुरंत टीमों का गठन कर कार्रवाई की. शहर के कोतवाली थाना इलाके के राज टाकीज रोड के रहने वाले जावाद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवक ने सोशल मिडिया पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ही युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमें गठित कर युवक को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की जा रही है. एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक के राज टॉकीज के पास रहने वाले जावाद (21) पुत्र अब्दुल नक्की खान को गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि युवक ने सीडीएस बिपिन रावत के खिलाफ बुधवार को अभद्र टिप्पणी की थी. हालांकि उसने पोस्ट को एक घंटे बाद डिलीट कर दिया था. वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमें गठित कर दी थी. साइबर सेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चारों टीमें तलाश में जुट गईं और युवक को दबोच लिया.
Tags : #Coonoor Helicopter Crash, #Sir Bipin Rawat, #Illegal Post, #Shameful Post, #Saheed Bipin Rawat, #Tonk, #Tonk Police, #Rajasthan, #Tamilnadu, #Coonoor, #Helicopter Crash, #Indian Air Force, #Army, #Navy, #Jawad Khan, #Jawad Khan Objectionable Comment, #Objectionable Comments, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .