लिनेन और कम्बल नहीं मिलेंगें यात्रियों को अब एसी इकोनॉमिक क्लास एलएचबी कोच में
रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को पत्र लिखकर कहा कि एयर कंडीशन (एसी) इकोनॉमिक क्लास एलएचबी कोच में लिनेन और कम्बल यात्रियों को नहीं दिए जाएंगे। क्योंकि ऐसी इकोनॉमी क्लास (एलचबी) कोच में नियंत्रित तापमान होता है। दरअसल हाल ही में भारतीय रेलवे ने एसी इकोनॉमी क्लास में यात्रियों के लिए बेड रोल (लिनेन), कंबल और पर्दों की सुविधा को फिर से शुरू किया था। 21 मार्च से तत्काल प्रभाव से ये सुविधा फिर से शुरू की गई। लेकिन रेलवे ने जोनल पर लिखकर और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एलएचबी एसी इकोनॉमी कोचों में यह सुविधा नहीं मिलेगी। यानी अब इन कोचों में यात्रियों को मुफ्त बेड रोल और कंबल नहीं मिलेंगे। गौरतलब है कि रेलवे ने हाल ही में यह एसी इकोनॉमी कोच बनाया है। इसमें ऐसी कोच के मुकाबले किराया थोड़ा कम है। एलएचबी मतलब लिंके हॉफमैन बुश डिजाइन कोच वजन में हल्के होते हैं। ये उच्च गति क्षमता वाले होते हैं और अधिक वजन ले जा सकते हैं। रेलवे ने बताया कि जांच में इन कोचों में नियंत्रित तापमान पाया गया है, इसलिए इन कोचों में अब कंबल और चादर की सुविधा नहीं मिलेंगी।
रेलगाड़ी के फस्र्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास में बेड रोल की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही एसी क्लास की खिड़कियों पर परदे लटके होते हैं। रेलवे ने कहा था कि पहले कुछ ट्रेनों से इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों में यह सुविधा मिलेंगी। इसी के तहत 15 अप्रैल से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस और गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस में भी बेडरोल की सुविधा शुरू की गई है।
इससे पहले बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और बरेली-भुज एक्सप्रेस में बेड रोल की सुविधा शुरू की गई। गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस और लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर, रामनगर-जैसलमेर, रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के एसी फस्र्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड और एसी थर्ड इकॉनोमी क्लास के यात्रियों को बेडरोल की सुविधा मिल रही है।
Tags : #रेल मंत्रालय, #जोनल रेलवे, #पत्र, #एयर कंडीशन, #एसी, #इकोनॉमिक क्लास, #एलएचबी कोच, #लिनेन, #कम्बल, #नियंत्रित तापमान, #भारतीय रेलवे, #बेड रोल, #सुविधा, #मार्च, #रेलवे, #प्रेस विज्ञप्ति, #मुफ्त, #किराया, #लिंके हॉफमैन बुश डिजाइन कोच, #गति, #वजन, #रेलगाड़ी, #फर्स्ट एसी, #सेकंड एसी, #थर्ड एसी, #थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास, #परदे, #ट्रेन, #चरणबद्ध, #अप्रैल, #गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, #गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस, #गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस, #बनारस नई दिल्ली एक्सप्रेस, #बरेली भुज एक्सप्रेस, #गोरखपुर हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, #लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, #लखनऊ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, #लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस, #टनकपुर शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, #बनारस नई दिल्ली एक्सप्रेस, #काठगोदाम जैसलमेर, #रामनगर जैसलमेर, #रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, #इकॉनोमी क्लास,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .