दिल्ली में 15 जून की शाम से हल्की बारिश होने के आसार
Delhi Weather Forecast Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अब भीषण गर्मी से जल्दी ही राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग मौसम विभाग के मुताबिक, अब लगातार पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निचले स्तर की पुरवाई हवाएं चलने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 15 जून की शाम तक दिल्ली का मौसम बदल सकता है. दिल्ली में एक तरफ जहां लू की स्थिति खत्म हो गई है तो वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर राहत भरा अपडेट दिया है. दिल्ली में 15 जून की शाम से हल्की बारिश होने के आसार हैं. करीब हफ्तेभर प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी और मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 जून के बीच दिल्ली में मॉनसून पहुंच सकता है.
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कि 15-16 जून को पूर्वी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी ने दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
Tags : #Delhi Weather Forecast, #राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, #भीषण गर्मी, #मौसम विभाग, #पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, #Western Disturbance, #गर्मी, #दिल्ली, #मौसम, #लू, #भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, #हल्की बारिश, #प्री मॉनसून, #मॉनसून, # मौसम पूर्वानुमान, #पूर्वी भारत, #मध्य भारत, #आईएमडी, #गरज के साथ बौछारें, #हल्की बारिश, #तापमान,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .