शालिनी बनी फिजा फातिमा, फिर शुरू हुआ लव जिहाद
कानपुर के बर्रा 6 से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बार फिर से प्यार के नाम पर लव जिहाद शुरु हो गया है। बता दें कि 29 जून से गायब शालिनी यादव का पता चल चुका है। लेकिन, 2 दिन पहले परिवार को बेटी का पता चला तो खुश होने के बजाए घरवालों के होश उड़ गए। क्योंकि, शालिनी का नाम, धर्म और मैरिटल स्टेटस सबकुछ बदल चुका है। उसने एक वीडियो भी जारी कर बताया कि उसका नाम अब फिजा फातिमा हो चुका है। और उसने फैजल नाम के एक शख्स से शादी कर ली है।
बता दें कि शालिनी ने अपना धर्मस्थानांतरण की बात भी कही और कहा कि हमारे निकाह को लव जेहाद न कहें, हमने अपनी मर्जी से अपने दोस्त फैसल से निकाह किया है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं इसलिए हमें परेशान न किया जाए। इसके बाद से Facebook पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगी। परन्तु शालिनी उर्फ फिजा के परिवारजन इसे लव जिहाद बता रहे है और कह रहे है कि जबरन धर्म बदला गया है। शालिनी के परिजनों ने पुलिस को मोहम्मद फैसल के खिलाफ तहरीर दी है।
गौरतलब है कि युवती शालिनी यादव 29 जून से ही लापता थी। उसने अपने घरवालों से परीक्षा देने के नाम पर लखनऊ जाने का बहाना बनाया और फिर वह वापिस घर नहीं लौटी। इसी बीच परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गाजियाबाद जाने की तैयारी में जुट गई है। शालिनी उर्फ फिजा के परिवारजन इसे लव जिहाद बता रहे है और कह रहे है कि जबरन धर्म बदला गया है
Tags : #Fatima, #Shalini, #Love Jihad, #Ghaziabad, #Ghaziabad News, #Kanpur, #Barra 6, #Kanpur News, #Barra 6 News, #Facebook, #Facebook Video, #Conversion, #Dharmaantaran,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .