नोएडा दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम ने ली करवट हुई तेज बारिश
उत्तर प्रदेश के नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर को यहां तेज बारिश हुई। हालांकि दोपहर का समय होने के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कतें नहीं हुईं, लेकिन बारिश के कारण दशहरे की तैयारियों को पलीता लगता दिखाई दे रहा है। बुधवार को पूरे देश में दशहरे की धूम है। जगह-जगह रावण के पुतले खड़े किए गए हैं, जिनका शाम को दहन किया जाएगा। अब बारिश के कारण दशहरे का रंग फीका पड़ता नजर आ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुपर साइक्लोन नोरु के कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव आया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बारिश से दशहरे के उतसव में खलल पड़ सकता है। विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई पड़ोसी राज्यों पर भी असर देखने को मिला है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। लिहाजा बुधवार को नोएडा समेत कई स्थानों पर दोपहर बाद तेज बारिश हुई।
IMD की ओर से भी दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई थी। वहीं 9 अक्टूबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान-निकोबार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडीशा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश में आज हल्की से भारी बारिश के आसार हैं।
Tags : #Rain In Noida, #उत्तर प्रदेश, #Rain In Uttar Pradesh, #नोएडा, #Noida, #दिल्ली एनसीआर, #Delhi NCR, #बुधवार, #अचानक मौसम ने करवट ली, #तेज बारिश, #बारिश, #पूरे देश में दशहरे की धूम, #रावण के पुतले, #रावण के पुतले दहन, #बारिश, #दशहरे का रंग फीका, #IMD ने जारी की चेतावनी, #भारतीय मौसम विभाग, #सुपर साइक्लोन नोरु, #बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण, #मौसम में बदलाव, #IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, #बारिश, #दशहरे के उतसव में खलल, #पश्चिम बंगाल, #ओडिसा, #झारखंड, #मध्य प्रदेश, #बिहार, #पड़ोसी राज्य, #उत्तर प्रदेश, #मध्य प्रदेश, #पूर्वी राजस्थान, #हरियाणा, #तेज बारिश, #दिल्ली एनसीआर, #मौसम का मिजाज बदलने की संभावना, #उत्तराखंड, #हिमाचल प्रदेश, #हल्की से भारी बारिश के आसार, #अंडमान निकोबार, #नागालैंड, #मणिपुर, #मिजोरम, #त्रिपुरा, #ओडीशा, #तमिलनाडु, #पुड्डुचेरी, #आंध्र प्रदेश, #भारी बारिश के आसार,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .