केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात करीब 11 बजे एम्स में भर्ती हुए
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार रात करीब 11 बजे एम्स में भर्ती हुए है। बता दें कि पिछले महीने भी गृहमंत्री कोरोना के बाद देखभाल के लिए (पोस्ट कोविड केयर) एम्स में भर्ती हुए थे। इसके बाद 12 दिन बाद उनको छुट्टी मिल गई थी। हालांकि, उनको दोबारा किस लिए भर्ती कराया गया है कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किए गए थे। अमित शाह का इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई वाली टीम की देखरेख में चला था।
55 वर्षीय शाह ने 2 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से देश के बताया था कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें यहां से डिस्चार्ज किया गया था।
Tags : #Post Covid Care, #Covid 19, #Coronavirus, #Amit Shah, #Home Minister, #Corona Report Negative, #Corona Report, #Tweeter, #AIIMS, #AIIMS Director, #Dr Randeep Guleria, #Delhi, #AIIMS Delhi, #Delhi News, #Hospital, #Delhi Hospital, #AIIMS Hospital, #Hospitals In Delhi,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .