दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी व सोनीपत में मिलेगी राहत, होगी जोरदार बारिश
एक महीने से भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली व हरियाणा के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है। 25 जून से सक्रिय मानसून की स्थिति इन दो राज्यों में लगातार धीमी चल रही थी। लेकिन अब मानसून फिर से दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में दस्तक देने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ साथ मानसून की बारिश हरियाणा के फरीदाबाद, गुरूग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, नोएडा, गे्रटर नोएडा, हापुड व गाजियाबाद में झमाझम रूप से बरस सकता है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में मानसून की भारी बारिश आने के लिए तैयार है और माना जा रहा है कि कम से कम एक सप्ताह तक इन इलाकों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। यदि मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ तो इन इलाकों में रहने वाले करोड़ों लोगों को पिछले एक महीने से भीषण व उमस भरी गर्मी से बडी राहत मिल सकती है। बताया गया है कि मानसून की यह भारी बारिश किसानों के लिए अमृत समान मानी जाएगी
उनकी फसल के लिए यह बारिश अमृत बनकर बरसेगी। यह मौसम किसानों के लिए धान की रौपाई के लिए सबसे खास माना जाता है और धान की फसल को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार की रात से मौसम में बदलाव के आसार हैं और शनिवार से रिममिझ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर कम से कम एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी थी। लेकिन इस दस्तक के साथ ही मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया था। जिसके चलते इन दोनों इलाकों में इतनी बारिश हुई कि वहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। जिसकी वजह से दिल्ली व हरियाणा सहित आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क हो गया और बारिश ना होने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी की चपेट में आना पड़ा। यही कारण है कि लोग पिछले एक महीने से उमस भरी गर्मी के चलते बेहद परेशान हैं।
लेकिन अब मानसून का रूख अजमेर और बीकानेर होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि शुक्रवार की रात को मौसम में परिवर्तन हो सकता है तथा शनिवार से हल्की बारिश के साथ एनसीआर व हरियाणा में बूंदाबांदी आरंभ हो जाएगी। मानसून की यह बारिश 10 जुलाई तक रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस दौरान होने वाली बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
Tags : #Heavy Rainfall, #Rain In Delhi, #Rain In Ncr, #Railfall, #Delhi Ncr,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .