दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में जारी की गई चेतावनी
भारत के मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल ने टेंशन बढ़ा दी है। यहां से आने वाली हवाओं का असर पूरे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम यूपी और उत्तर पूर्व राजस्थान तक दिखेगा। इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाली स्थिति के कारण इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 30 जुलाई की शाम तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है और सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका भी जताई है। एक एडवाइजरी में, आईएमडी ने कहा कि भारी बारिश से निचले इलाकों और सड़कों पर जल जमाव हो सकता है, जिससे यातायात प्रवाह बाधित हो सकता है और जल आपूर्ति-बिजली जैसी सेवाएं बाधित हो सकती है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक और मौसम विभाग (आईएमडी) की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘होगावर्तमान में, मॉनसून टर्फ हिमालय की तलहटी के करीब है। यह मंगलवार से दक्षिण की ओर शिफ्ट होना शुरू हो जाएगा। मंगलवार शाम से गुरुवार की शाम तक दिल्ली-एनसीआर के करीब होगा।
Tags : #Rail, #Rainfall, #Rainfall In Delhi Rainfall In Delhi NCR, #Indian Metrological Department, #Weather, #Weather In Delhi, #Weather News, #Delhi News, #Rain In Delhi,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .