मौसम अपडेट आज होगी बारिश और 2 दिन बाद पड़ेंगे ओले
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। तेज धूप और गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिली हुई है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम में बदलाव का दौर अभी जारी रहेगा। सोमवार और मंगलवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। स्वाभाविक तौर पर इस दौरान तापमान भी अपेक्षाकृत थोड़ा कम ही रहेगा। अलबत्ता, 24 से आसमान साफ हो जाएगा और गर्मी व तापमान में भी दोबारा इजाफा होने लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी की गरमाहट में नरमी का दौर अभी चार दिन तक बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी व हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। इस दिन तेज हवा के साथ तेज ही बारिश होगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Tags : #India Meteorological Department, #Wheather In Delhi, #Rainfall In Delhi, #Heavy Rainfall In Delhi Ncr, #Weather Update In Delhi NCR, #Delhi, #Delhi NCR, #Hail In Delhi, #Hailstone In Delhi, #Hailstone In Delhi NCR, #Weather News In Hindi, #Delhi Weather Update In Hindi, #Delhi Weather Update, #India Meteorological Department In Delhi, #Weather News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .