भारतीयों के लिए अच्छी खबर, देश में लॉन्च हुई कोरोना की दवा, कीमत केवल
भारत में कोरोना महामारी के बीच एक अच्छी खबर आई है। कोरोना की एक सस्ती दवा लॉन्च की गई। दवा कंपनी जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स की बनाई गई इस दवा का नाम फैवीवेंट है, जिसे फैवीपिरावीर के नाम से बाजार में मिलेगी। दवा की कीमत 39 रुपए प्रति टैबलेट है।
यह दवा कोरोना के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों को दी जा सकेगी। फर्म ने बताया कि फैवीवेंट 200 मिलीग्राम की टैबलेट में आएगी। इसके एक पत्ते में 10 टैबलेट होगी। कंपनी ने बताया कि दवा तेलंगाना के एक फार्मास्यूटिकल प्लांट में किया जा रहा है। इससे पहले फार्मा कंपनी ब्रिंटन फार्मास्युटिकल्स ने जानकारी दी थी कि वह फैवीटॉन ब्रांड नाम से फेविपिरविर दवा की कीमत 59 रुपए प्रति टैबलेट होगी।
भारत में कोरोना के केस 13 लाख के पार पहुंच चुका है, इनमें से 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 49 हजार ठीक भी हुए हैं। चार लाख 56 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 हजार 916 नए मामले सामने आए और 757 लोगों की मौतें हुई। कोरोना केस में भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।
Tags : #Genburkt Pharmaceuticals, #Favipiravir, #Covid 19, #Coronavirus, #Covid 19 Drug, #Corona Drug, #India, #Corona Drug In India, #Coronavirus Drug In India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .