इंडियन बैंक के एटीएम में लगी आग 10 लाख कैश स्वाहा होने से बचा
मेरठ में शुक्रवार की सुबह बागपत रोड पर स्थित साउथ इंडियन बैंक के एक एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से एटीएम का ऊपरी हिस्सा लगभग पूरा जल गया। हालांकि मशीन के अंदर रखी नगद राशि तक आग नहीं पहुंच पाई। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से एटीएम पर पानी डालकर आग को काबू किया।
साउथ इंडियन बैंक के एटीएम में करीब 10 लाख रुपये कैश भरे हुए थे जिसे निकालने के लिए तुरंत एजेंसी को बुलाया गया है। बैंक के अधिकारियों का मानना है कि एटीएम में कैश सुरक्षित होगा। टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड पर साउथ इंडियन बैंक का एक एटीएम लगा हुआ है। शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से एटीएम मशीन में आग लग गई। मकान के मालिक ने आग लगने की सुचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि एटीएम मशीन के ऊपरी हिस्सा प्लास्टिक का था, जो पूरी तरह से पिघल गया है। हालांकि आग मशीन में रखी नकदी तक नहीं पहुंच पाई है। बैंक के अफसरों को मामले की जानकारी दे दी गई है। एक्सपर्ट बुलाकर मशीन खोलकर नकदी निकाली जा रही है।
Tags : #मेरठ, #शुक्रवार, #बागपत रोड, #साउथ इंडियन बैंक, #एटीएम, #शॉर्ट सर्किट, #आग, #मशीन, #नगद राशि, #पुलिस, #पानी, #साउथ इंडियन बैंक एटीएम, #कैश, #एजेंसी, #टीपी नगर, #थाना, #एटीएम मशीन, #मालिक, #पुलिस, #लोग, #इंस्पेक्टर, #विवेक शर्मा, #प्लास्टिक, #बैंक, #एक्सपर्ट,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .