फरार हुआ कोराना पॉजिटिव जमाती 12 घंटे में पकड़ा गया
अस्पताल से भागा कोरोना मरीज, 12 घंटे बाद पकड़ाया उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से अस्पताल में भर्ती एक तबलीगी जमाती खिड़की के रास्ते भाग निकला था. यहां के खेकडी सीएचसी अधीक्षक ताहिर खान ने पुलिस को देर रात जानकारी दी कि उनके अस्पताल में भर्ती एक तबलीगी जमाती खिड़की के रास्ते भाग निकला है. इस सूचना के मिलते ही जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए. प्रशासन ने बागपत जिले के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को सील करवा दिया.
खेकडी के बन्दपुर मार्ग से पकड़ा गया नेपाली जमाती
पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल से भागे नेपाल के कोरोना पॉजिटिव तबलीगी जमाती शफीक मियां की तलाश शुरू की. पुलिस ने मंगलवार दोपहर खेकडा थाना क्षेत्र के बन्दपुर मार्ग से शफीक मियां को पकड़ा लिया. मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने नेपाली जमाती शफीक के पकड़े जाने की पुष्टि की. शफीक मियां को फिर से कोविड 19 अस्तपाल में भर्ती कराने के बाद पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है
Tags : #Delhi, #Nizamuddin Markaz, #Masjid, #Coronavirus Positive, #Coronavirus, #Covid 19, #Coronavirus Positive Zamaati,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .