मेरठ में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का रेलवे स्टेशन बनने से व्यापार को मिलेगी रफ्तार
मालगाड़ियों को समय से बिना किसी बाधा के एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अब मेरठ में भी एक स्टेशन बनेगा। मालगाडियों के लिए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण बंगाल से लेकर पंजाब तक किया जा रहा है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पहले चरण में कानपुर के न्यू भाऊपुर से न्यू खुर्जा सेक्शन का शुभारंभ 2020 में हो चुका है।
आज शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जानकारी दी और एक बड़ी घोषणा की। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरठ में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए रेलमंत्री ने स्वीकृति दी है।
मेरठ हापुड से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल कई बार लोकसभा में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के मेरठ में स्टेशन बनाए जाने की मांग उठा चुके हैं। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कोलकाता से पंजाब तक जाएगा और यह मेरठ से भी होकर गुजर रहा है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरिडोर पर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मालगाड़ियों दौड़ेगी। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के शुरू हो जाने से प्रयागराज से मेरठ आने जाने वाली संगम और नौचंदी की लेटलतीफी भी काफी हद तक दूर होगी।
Tags : #मालगाड़ी, #बाधा, #स्थान, #सामान, #उद्देश्य, #ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, #मेरठ, #स्टेशन, #निर्माण, #बंगाल, #पंजाब, #कानपुर, #न्यू भाऊपुर, #न्यू खुर्जा सेक्शन, #शुभारंभ, #शुक्रवार, #सांसद, #राजेंद्र अग्रवाल, #जानकारी, #घोषणा, #मेरठ, #कॉरिडोर, #रेलमंत्री, #स्वीकृति, #हापुड, #भाजपा, #सांसद, #भाजपा सांसद, #राजेंद्र अग्रवाल, #लोकसभा, #कोलकाता, #पंजाब, #रफ्तार, #प्रयागराज, #संगम, #नौचंदी,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .