डीएम्आरसी में भर्ती : दिल्ली मेट्रो में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, यूं करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में एग्जेक्यूटिव और नॉन एग्जेक्यूटिव 1492 पदों के लिए भर्ती निकली है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में एग्जेक्यूटिव और नॉन एग्जेक्यूटिव पदों के लिए 1492 पदों पर भर्ती निकाली है। DMRC ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार delhimetrorail.com पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 1492 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2020 है।
पदों की संख्या :
एग्जेक्यूटिव पोस्ट - 929 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल नॉन एग्जेक्यूटिव पोस्ट - 398 पद
कॉन्ट्रैक्चुअल पोस्ट - 105 पद
रेग्युलर एग्जेक्यूटिव पोस्ट - 60 पद
शैक्षिक योग्यता : इंजीनियर या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, आर्किटेक्चर, लॉ या बीएससी आईटी डिग्री, इनमें से भी कुछ पदों के लिए काम के अनुभव की आवश्यकता है। स्टेनोग्राफर के लिए, टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्किल के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क :
General, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क - 500 रुपये
SC/ST/दिव्यांग/महिलाओं के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क - 250 रुपये
आवेदन प्रक्रिया की तिथि :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 14 दिसंबर 2019
आवेदन करने की आखिरी तिथि: 13 जनवरी 2020
फीस के भुगतान करने की तिथि: 13 जनवरी 2020
Tags : #Delhi Metro, #DMRC, #DMRC Recruitment, #DMRC Notification, #Vacancy,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .