न्यायाधीशों दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में द्रमुक सांसद गिरफ्तार
राज्यसभा से सांसद और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेता आर.एस.भारती को न्यायाधीशों और दलितों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करनी बहुत ही भरी पड़ी शनिवार की सुबह आर.एस.भारती को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। पार्टी कार्यालय में 15 फरवरी को न्यायाधीशों और दलितों के खिलाफ उनके भाषण को अपमानजनक माना गया और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अथी तमिलार मक्कल काट्ची के नेता कल्याणसुंदरम द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पत्रकारों से बात करते हुए भारती ने कहा कि उनका भाषण सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और उन्हें किसी को संतुष्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है राज्यसभा सांसद ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार मामले में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
भारती का समर्थन करते हुए एमडीएमके महासचिव और सांसद वाइको ने सरकार से इस मामले को वापस लेने की मांग की। वाइको ने कहा कि भारती ने अपने विवादित भाषण पर खेद व्यक्त किया था।
Tags : #DMP, #MP, #DMK MP, #Dmk Mp Arrested In Defamatory Remarks Against Judges Dalits, #Rajya Sabha, #R S Bharati, #DML President, #Corruption, #Judge, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .