ओला, उबर, टैक्सी ऑटो की हड़ताल से दिल्लीवासी हो रहे हैं बेहाल
आज सोमवार से ओला,उबर और ऑटो ड्राइवर्स दो दिन के लिए हड़ताल पर है। लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल, और सीएनजी के दामों के कारण कैब ड्राइवर्स किराया बढ़ाने की मांग कर रहे है। ऐसे में दिल्ली में कैब यूज़र्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली समेत पूरे देश में लगातार वाहन ईंधन के दामों में बढ़ोतरी आई है। ऐसे में ओला, उबर कैब ड्राइवर एसोसिएशन ने टैक्सी के किराए को बढ़ाने की मांग की है। वही दिल्ली ऑटो रिक्शा संग ने CNG के दामों में सब्सिडी की मांग की है।बता दें कि ऑटो, ओला, उबर ड्राइवर्स एसोसिएशन ने दिल्ली में सोमवार से दो दिन के लिए हड़ताल बुलाई है। वही दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद एसोसिएशन ने हड़ताल बुलाई है। साथ ही साथ इस मामले पर दिल्ली सरकार ने कमेटी बनाई है और यह कमेटी इस मुद्दे पर चर्चा करेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में 90,000 ऑटो और 80,000 टैक्सी रजिस्टर्ड है। ऐसे में अगर ड्राइवर्स हड़ताल पर चले जाते हैं, तो लोगों को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।
Tags : #सोमवार, #ओला, #उबर, #ऑटो, #हड़ताल, #पेट्रोल, #डीजल, #सीएनजी, #कैब, #किराया, #दिल्ली, #वाहन, #ईंधन, #ओला कैब, #उबर कैब, #ड्राइवर, #ड्राइवर एसोसिएशन, #टैक्सी, #दिल्ली ऑटो रिक्शा संग, #CNG, #सब्सिडी, #दिल्ली सरकार, #एसोसिएशन, #रजिस्टर्ड,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .