तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से फिर बदलेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली मे एक बार फिर तेज हवा और बूंदाबांदी से बदलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकतीं हैं। वहीं शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
दिल्ली में बुधवार को तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम केंद्र में सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 40 और आयानगर में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
भारत के उत्तरी हिस्सों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिन में दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान 23 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना है।
Tags : #Delhi Weather, #Delhi, #Strong Wind, #Strong Wind In Delhi, #Drizzling, #Drizzling In Delhi, #Rain In Delhi, #Weather Forecast, #Rainfall In Delhi, #Weather In Delhi, #Weather Forecast Delhi,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .