जफरुल इस्लाम के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, दिया था विवादित बयान
कुवैत वाले विवादित पोस्ट के लिए दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने धारा 124A और 153Aके तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. दरअसल जफरुल इस्लाम ने बीते 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर कुवैत को धन्यवाद देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था.
जफरुल इस्लाम खान ने अपने एक ट्वीट पोस्ट में लिखा था कि मुसलमानों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, अगर हिंदुस्तान के मुसलमान ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिंदुस्तान में जलजला आ जाएगा.
जफरुल इस्लाम ने उत्तर पूर्व की दिल्ली हिंसा के संदर्भ में भारतीय मुसलमानों के उत्पीड़न पर ध्यान देने के लिए कुवैत को धन्यवाद दिया था. इसके अलावा जफरुल इस्लाम ने मीडिया के एक वर्ग पर उनके ट्वीट के मतलब को तोड़ मरोड़ कर दिखाने का आरोप लगाया था.
ज्ञात हो इसके बाद 1 मई को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने अपने इस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी भी मांगी थी. लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शिकायत के आधार पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के बीजेपी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की थी.
Tags : #Delhi, #Treason Case, #Case Registered Against Delhi Minorities Commission Chief Zafarul Islam Khan, #Controversial Social Media Twit, #Delhi, #Delhi, #Minorities Commission, #Zafarul Islam Khan, #Controversial Post, #Social Media, #Twitter Post, #Social Media Post, #Delhi Police, #Police, #Case Registered On Zafar Islam Khan By Delhi Police, #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .