दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई ख़राब, एक्यूआई पहुंचा 368
राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि की एक्यूआई 368 बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के आंकड़ों से पता चला है कि नोएडा में एक्यूआई गंभीर श्रेणी के तहत 411 था, जबकि गुरुग्राम में यह 349 या बहुत खराब था।
राजधानी में एक्यूआई 368 दर्ज किया गया। पूसा रोड में, बहुत खराब श्रेणी के तहत एक्यूआई 375 दर्ज किया गया था, जबकि पीएम 10 मध्यम के तहत 297 दर्ज किया गया था। लोधी रोड पर, एक्यूआई 338 था, जबकि मथुरा रोड में यह 380 था।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, 401 और 500 गंभीर श्रेणी में आता है। सफर के पूवार्नुमान के मुताबिक रविवार को भी शहर की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
Tags : #राष्ट्रीय राजधानी, #वायु गुणवत्ता सूचकांक, #एक्यूआई, #खराब श्रेणी, #सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च, #नोएडा, #एक्यूआई गंभीर श्रेणी, #गुरुग्राम, #राजधानी, #पूसा रोड, #पीएम, #लोधी रोड, #मथुरा रोड, #सफर, #पूवार्नुमान, #रविवार, #वायु, #गुणवत्ता,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .