दिल्ली के नारायणा कन्टेनमेंट जोन के लोगों ने पुलिस और सिविल वॉलंटियर्स पर हमला किया
दिल्ली के नारायणा इलाके में कन्टेनमेंट जोन के लोगों ने पुलिस और सिविल वॉलंटियर्स पर हमला किया. इस हमले में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं. इस इलाके में दिल्ली सरकार की टीम खाना और राशन देने गई थी.
बताया जाता है कि लोग गली में लगे बेरिकेड हटाना चाहते थे. इसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस क्षेत्र के Wz ब्लॉक में कोरोनो के 10 मामले हैं. यह मामले आने के बाद इस एरिया को कन्टेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया था. नारायणा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है.
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ते जो रहे हैं. दिल्ली पुलिस में कोरोना से रविवार को एक और मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ललित कुमार की आज मौत हो गई. ललित कुमार दिल्ली आर्म्ड पुलिस की चौथी बटालियन में तैनात थे. कोरोना से दिल्ली पुलिस में अब तक 9 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है.1300 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. कई पुलिसकर्मी ठीक भी हो चुके हैं.
Tags : #Delhi Police, #Civil Volunteers, #Police Attacked By People, #Naraina, #Containment Zone, #Coronavirus Containment Zone, #Coronavirus In Delhi, #Delhi, #Coronavirus In Naraina, #Covid 19,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .