ईद के बाद दिल्ली मेट्रो चलाने की तैयारी लागू होंगे कई नए नियम
बस, टैक्सी, ऑटो और एयरलाइंस के बाद अब दिल्ली मेट्रो भी सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ सफर को तैयार है। ईद के बाद इसे सशर्त चलाने की मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। दिल्ली सरकार और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है।
लॉकडाउन के चलते मेट्रो दो महीने से बंद पड़ी है। पिछले सप्ताह मेट्रो अधिकारियों और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के बीच बैठक के बाद ही दिल्ली सरकार ने अपनी मंजूरी के साथ प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया था। मगर लॉकडाउन के चौथे चरण में मेट्रो चलाने की मंजूरी नहीं मिली।
ये नियम होंगे लागू
दो यात्रियों के बीच एक सीट खाली रहेगी तो वहीं, खड़े होकर यात्रा नहीं कर पाएंगे।
टोकन से यात्रा नहीं कर पाएंगे, स्मार्ट कार्ड से मिलेगी एंट्री
मास्क लगाने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मेट्रो चलाने के मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के साथ प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। 25-26 मई को ईद हो सकती है। इसके बाद 31 तक मेट्रो चलाने की अनुमति मिल सकती है। अधिकारियों का कहना है कि हरी झंडी मिलते ही वह परिचालन शुरू कर देंगे।
Tags : #Delhi Metro May Run After Eid Which Was Closed Due To Coronavirus Lockdown, #Coronavirus, #Lockdown In India, #Lockdown, #Delhi, #Delhi Metro, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .