गाजियाबाद समेत इन जनपदों में आज से होगी घर-घर स्क्रीनिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के मद्देनज़र आज से मेरठ मण्डल के सभी जिलों मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलन्दशहर और बागपत में शत-प्रतिशत सैम्पलिंग कर टेस्टिंग की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए एक वृहद कार्ययोजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर कोरोना नियंत्रण के लिए टीम-11 के साथ बैठक कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ मण्डल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मेरठ मंडल के सभी जिलों में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित करते हुए घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षणों के आधार पर संदिग्ध पाए गए लोगों के उपचार की व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रमुख स्थानों पर संक्रमण से बचाव के व्यापक प्रबन्ध भी किए जाएं।
उन्होंने कहा कि कोरोना से होने वाली मृत्यु को नियंत्रित करने में सर्विलान्स टीम की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया है। वर्तमान में कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या डेढ़ लाख की गई है। साथ ही, टेस्टिंग क्षमता को प्रतिदिन 25,000 किया गया है।
Tags : #Ghaziabad, #Covid 19 Screening In Ghaziabad, #Covid 19 Screening, #Taza Khabare,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .