कोरोना लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा कर मुंबई में बांद्रा स्टेशन के बाहर जमा हुए हज़ारों लोग
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन होने के बावजूद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हज़ारों लोग जमा हो गए ये सोच कर की लॉकडाउन की वजह से रोका गया ट्रेनों का संचालन आज शुरू होने वाला है.
मुंबई बांद्रा स्टेशन पर जमा हुए लोगों में अधिकतर लोग प्रवासी मज़दूर थे जो अपने गृह राज्य जाना चाहते थे. हालांकि स्टेशन के पास भारी भीड़ होने की सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची गई और लोगों को वहां से हटाया. भीड़ हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. अब पुलिस ने बांद्रा स्टेशन से लोगों को खाली करा लिया गया है.
ज्ञात हो की 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की थी. ये लॉकडाउन 14 अप्रैल यानी मंगलवार को ख़त्म हो रहा है. आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में लॉकडाउन को ३ मई तक बढ़ाई की घोषणा की है और लोगों से अपील की कि वो घर में ही रहें ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके.
Tags : #Coronavirus Lockdown, #Bandra, #Mumbai, #Migrant Labourers Gathered In Bandra, #Bandra Railway Station, #Migrant Labourers Gathered In Mumbai, #Lockdown Defy In Bandra, #Lockdown Defy In Mumbai, #Migrants Defy Lockdown, #Migrants Defy Lockdown In Bandra, #Migrants Defy Lockdown In Mumbai, #India, #Migrants Defy Lockdown In India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .