कोरोना संक्रमित को प्लाजमा थेरपी देने के बाद मरीज की मौत : मुंबई
मुंबई के जिस पहले कोरोना मरीज को प्लाज्मा थेरपी दी गई थी, बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मरीज को देरी से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसे कोरोना के कारण निमोनिया हो गया था, नतीजतन उसकी स्थिति बिगड़ती गई।
53 वर्ष के एक मरीज को 25 अप्रैल को लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) से ट्रायल के लिए प्लाज्मा थेरपी की अनुमति मिलने के बाद इस मरीज को प्लाज्मा चढ़ाया गया था।
अस्पताल के CEO डॉक्टर वी. रविशंकर ने बताया कि मरीज को 200 एमएल प्लाज्मा चढ़ाया गया था। आगे उसे और प्लाज्मा देना था, लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ती देख ऐसा नहीं किया जा सका।
ज्ञात हो कि मरीज के मौत के बाद प्लाज्मा थेरपी पर शंका के बादल छाने लगे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्लाज्मा थेरपी अब तक कोई मानक इलाज नहीं है, इसलिए इसे ट्रायल की तरह ही देखा जा रहा है।
Tags : #Corona Positive, #Corona, #Corona Patient Positive, #Patients, #Death, #Corona Positive Death, #Infected Plasma Therapy, #Mumbai, #Plasma Therapy, #Coronavirus, #Covid 19, #Coronavirus In Mumbai, #Death From Infected Plasma Therapy, #Death From Infected Plasma Therapy In Mumbai, #Patient, #Maharashtra,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .