कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 562 पहुंची : देश में लगातार बढ़ रहे हैं मरीज
स्वास्थ मंत्रालय की ओर से मंगलवार रात 8:15 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय भारत में कोरोना से संक्रिमित मरीजों की संख्या 469 है जबकि 40 लोग ठीक हो कर अस्पताल से घर जा चुके हैं
स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमितों में 43 विदेशी नागरिक हैं और अब तक 10 मरीजों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि 65 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत सोमवार शाम को हो गई। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मौत को अपने आंकड़ों में शामिल नहीं किया है।
स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 95 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जबकि तीन विदेशियों सहित 89 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 37 मरीज हैं जबकि तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जिनमें 10 विदेशी नागरिक हैं। राजस्थान में दो विदेशी नागरिक सहित 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
Tags : #Corona, #Covid 19, #Bihar, #Jammu And Kashmir, #Health Ministry, #Maharashtra, #Mumbai, #BMC, #India, #Corona Hospital, #Hospital, #Corona In Bihar, #Corona In Jammu And Kashmir, #Corona In India, #Corona In Maharashtra, #Foreigner, #Foreigner Citizen,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .