तबलीगी जमात मामले पर CJI ने कहा मीडिया पर पाबंदी लगाने का कोई आदेश नहीं देंगे
तबलीगी जमात के पक्ष पर जमीयत-उलेमा-हिंद को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है. सीजेआई ने कहा है कि हम प्रेस पर पाबंदी नहीं लगा सकते हैं.
आप को बता दें कि याचिकाकर्ता जमीयत-उलेमा-हिंद के वकील एजाज मकबूल ने मीडिया पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया था. CJI ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम मीडिया पर पाबंदी लगाने का कोई आदेश नहीं देंगे. इसे देखना प्रेस काउंसिल का काम है. पहले आप प्रेस काउंसिल को पक्ष बनाइए. फिर इस मसले पर सुनवाई होगी. कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई को 2 हफ्ते के लिए टाल दिया गया है.
मीयत-उलेमा-हिंद ने मरकज मामले की मीडिया कवरेज को दुर्भावना भरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.और इस याचिका में कहा गया था कि मीडिया गैरजिम्मेदारी से काम कर रहा है. मीडिया ऐसा दिखा रहा है जैसे मुसलमान कोरोना फैलाने की मुहिम चला रहे हैं. कोर्ट इसपर रोक लगाए और मीडिया और सोशल मीडिया में झूठी खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई का आदेश दे.
Tags : #No Ban On Media, #Media, #CJI, #Supreme Court, #Tablighi Jamaat, #Markaz,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .