उत्तराखंड ऑल वेदर रोड. अब ऋषिकेश से श्रीनगर की दूरी 9 किलोमीटर
चारधाम ऑलवेदर एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत ऋषिकेश से श्रीनगर तक 9 किलोमीटर की दूरी कम कर दी गई है
चारधाम सड़क परियोजना के तहत राज्य के निवासियों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश से श्रीनगर तक का रास्ता आसान हो जाएगा। साथ ही लोगों का समय भी बचेगा। वो इसलिए क्योंकि अब चारधाम परियोजना ने ऋषिकेश से श्रीनगर तक 9 किलोमीटर की दूरी कम कर दी है। जी हां, अब ऋषिकेश से गढ़वाल तक का सफर करने वालों के लिए सफर आसान हो जाएगा और वे कम समय में पहुंच सकेंगे। ये संभव हो पाया है चारधाम सड़क परियोजना के चलते। दरअसल ऋषिकेश श्रीनगर गढ़वाल मार्ग पर तोताघाटी में काम चल रहा है। कई दिनों से यहां लगातार काम टल रहा था। तोता घाटी में काम पूरा होने के बाद ये सफर और भी आसान होगा। सड़क में मोड़, पुलों और पहाड़ियों पर फिलिंग की गई।
मोड़, पुलों और पहाड़ियों पर फिलिंग के चलते ये दूरी 9 किलोमीटर कम हो पाए हैं। इससे लोगों को सफर में आसानी होगी और परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ लोगों का पेट्रोल एवं डीजल का खर्चा भी बचेगा। निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि सड़क पर मोड़ों, ढलानों को कम करके ही यह 9 किलोमीटर की दूरी कम हो पाई है। इसी के तहत रास्ते मे मोड़, पुलों और पहाड़ियों पर फिलिंग के चलते यह संभव हो पाया है।राज्य में हर साल सैकड़ों की तादात में श्रद्धालु चार धाम यात्रा करने आते हैं ऐसे में उनकी सुख-सुविधा और यात्रा को आसान बनाने हेतु, 2016 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
Tags : #Char Dham, #Char Dham Yatra, #Char Dham Road, #All Weather Road Project, #Rishikesh, #Srinagar, #Garhwal, #Rishikesh News, #Srinagar News, #Garhwal News, #Taza Khabare, #Rishikesh To Srinagar, #Rishikesh To Srinagar Road, #All Weather Road, #Uttrakhand, #Uttrakhand News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .