दिल्ली में अवैध निर्माण पर फिर चलेगा बुलडोज़र
दोबारा से दिल्ली में अवैध निर्माण को गिराने के लिया बुलडोजर चलाने को तैयार किया जा रहा है इसके लिए दिल्ली में 12 जगहों की पहचान कर ली गई है और सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। प्रशासन ने कई जगहों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है और लोगो से कहा है की लोग अतिक्रमण अपने आप हटा लें नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले बुलडोजर शाहीनबाग और जहांगीरपुरी पर चलेगा। इसके साथ कुछ और इलाके भी है जहां पर बुलडोजर चलाया जा सकता है इनमें मदनपुर खादर, जैतपुर, नजफगढ़, पालम, सरिता विहार, ओखला, विष्णु गार्डन प्रमुख इलाके है। दक्षिणी दिल्ली के नगर निमग ने सर्वेक्षण का काम भी शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण के बाद जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश गुप्ता ने 20 अप्रैल को दक्षिण और पूर्वी निगम को पत्र लिखा था। पत्र में गुप्ता ने रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों की तरफ से अवैध निर्माण को हटाने की बात की गई है। जिसके बाद दक्षिणी निगम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है।
Tags : #दिल्ली, #अवैध निर्माण, #बुलडोज़र, #सर्वेक्षण, #प्रशासन, #नोटिस चस्पा, #अतिक्रमण, #कार्रवाई, #शाहीनबाग, #जहांगीरपुरी, #मदनपुर खादर, #जैतपुर, #नजफगढ़, #पालम, #सरिता विहार, #ओखला, #विष्णु गार्डन, #दक्षिणी दिल्ली, #नगर निमग, #दिल्ली बीजेपी, #आदेश गुप्ता, #पूर्वी निगम, #रोहिंग्या, #बांग्लादेशियों, #असामाजिक तत्व, #दक्षिणी निगम, #जहांगीरपुरी, #कोर्ट, #आदेश, #सरकार,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .