जनशताब्दी एक्सप्रेस और कार में टक्कर, 3 लोगों की मौत
बिहार में कोरोना काल में शनिवार को पटना-गया रेल खंड पर तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस और एक कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना-गया रेलखंड पर पोटही-नदवां के बीच अवैध रूप से एक कार ट्रैक पार कर रही थी, तभी पटना-रांची जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन पहुंच गई, जिससे ट्रेन और कार में टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में ट्रेन के यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद रेल परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई है और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
Tags : #Bihar, #Patna, #Jan Shatabdi Express, #Car Collision, #CAR, #Indian Railway, #Bihar News, #Patna News, #Rail Accident,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .