बेंगलुरू हिंसा के बीच दिखी हिन्दुस्तान की खूबसूरती, मुस्लिम युवाओं ने ऐसे बचाया मंदिर - देखें VIDEO
हिंसा हमेशा बदनुमा यादें दे कर जाती हैं लेकिन मंगलवार की रात बेंगलुरू हिंसा के दौरान एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर दिखी जिसे हर कोई याद रखना चाहेगा. बेंगलुरू (Bengaluru) में विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर पर तोड़फोड़ हुई, कई सारी गाड़ियां जलाई गई लेकिन उनके घर के ठीक सामने हनुमान मंदिर को मुस्लिम युवकों ने चैन बनाकर पूरी तरह बचाया. उनकी इस कोशिश का वीडियो भी सामने आया है जहां युवक हाथ में हाथ पकड़ मंदिर की रक्षा के लिए खड़े हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है. लोग स्थानीय युवकों की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास में तोड़फोड़ की. यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट साझा किए जाने के बाद हुई. फेसबुक पोस्ट से हिंसा इतनी भड़क गई कि इसे काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, आंसू गैस के गोले छोड़कर फायरिंग तक का सहारा लेना पड़ा.
पुलिस सूत्रों को कहना है कि खुद को विधायक का रिश्तेदार बताने वाले आरोपी ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिससे एक समुदाय के लोग भड़क उठे. ऐसे में युवकों की समझदारी वाकई काबिले तारीफ है. ऐसे उदाहरणों से हमें सीख लेना चाहिए क्योंकि हिन्दुस्तान की असली तस्वीर अनेकता में एकता की है, जहां सभी धर्मों के मानने वाले लोग एक दूसरे के धर्मों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखते हैं.
Tags : #Bengaluru Violence, #Bengaluru, #Bengluru News, #Congress MLA, #Congress, #MLA, #Violence, #Social Media, #Video, #Bengaluru Violence Video, #DJ Halli, #Human Chain, #Muslim, #Muslim Youth, #Temple,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .