कोरोना वैक्सीन बांटकर दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश बनने की राह पर चीन!
अमेरिका ने फैसला किया है कि वह कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO की ओर से तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा नहीं होगा. लेकिन चीन विभिन्न देशों को मदद पहुंचाने में जुट गया है.
कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर से आरोप झेल रहा चीन अब कई देशों से रिश्ते मजबूत करने में जुट गया है. इसके लिए चीन अपनी कोरोना वैक्सीन को ही हथियार बना रहा है. वैक्सीन के सफल घोषित होने से पहले ही चीन कई देशों को टीके की खुराक देने का ऐलान कर चुका है.
न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिपीन्स को चीन की वैक्सीन जल्दी मिल जाएगी. वहीं, लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन देशों को चीन एक बिलियन डॉलर की राशि कर्ज के तौर पर दे रहा है ताकि वे दवाइयां खरीद सकें. वहीं, बांग्लादेश को चीनी कंपनी एक लाख वैक्सीन की खुराक फ्री देगी. चीन ने वैक्सीन ट्रायल के लिए पाकिस्तान के साथ भी समझौता किया है और वहां चीनी वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है.
बड़ी बात ये है कि चीन की एक भी वैक्सीन अभी पूरी तरह सफल घोषित नहीं हुई है. चीन की सभी वैक्सीन का आखिरी राउंड का ट्रायल अभी जारी है, लेकिन रिजल्ट से पहले ही वह विभिन्न देशों को अपने खेमे में करने की कोशिश में जुट गया है.
इंडोनेशिया के साथ बीजिंग के संबंध अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को भरोसा दिलाया है कि वैक्सीन को लेकर उनकी चिंता और जरूरत पूरा करने पर चीन गंभीर है. बता दें कि अमेरिका ने फैसला किया है कि वह कोरोना वैक्सीन को लेकर WHO की ओर से तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा नहीं होगा. ऐसे में विभिन्न देशों को मदद करके चीन महामारी के बाद की दुनिया में शक्तिशाली देश के तौर पर उभर सकता है.
Tags : #China, #Coronavirus, #Covid 19, #Indonesia, #Asia, #Africa, #Latin America, #Covid 19 Vaccine, #Coronavirus Vaccine, #Vaccine, #India, #Xingping, #China,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .