सुपर 30 के प्रो आनंद को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से आया लेक्चर का न्योता
सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से वर्चुअल (ऑनलाइन) सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए बर्कले (अमेरिका) के छात्रों ने अपना मनोबल बढ़ाने के लिए उनके ऑनलाइन लेक्चर के लिए अपनी यूनिवर्सिटी से गुजारिश की है। वह छात्रों को एप के माध्यम से ऑनलाइन संबोधित करेंगे।
सोमवार को जारी किए गए एक बयान के अनुसार, बर्कले इंडिया स्पीकर सीरीज शुभम पारेख ने आनंद कुमार को 16 मई को आयोजित होने जा रहे ऑनलाइन सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है। आनंद कुमार ने आमंत्रण पत्र के बारे में बताया कि पत्र में लिखा गया है, यूसी बर्कले ने अब तक भारत के कई वक्ताओं, राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक हस्तियों के लिए व्याख्यान के लिए आयोजित कर चुका है। समाज के गरीब वर्ग को शिक्षा के जरिए आपने किस प्रकार से ऊपर उठाने में योगदान दिया है इसका हमें अहसास है। शिक्षा के क्षेत्र में आपके काम को पूरी दुनिया में काफी सम्मान और प्रशंसा मिली है।
आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित सुपर 30 ने निर्धन परिवार के बच्चों की तैयारी कराने के लिए ख्याति अर्जित की है।
Tags : #Anand Kumar Invited To Lecture In University Of California, #Super 30, #Super 30 Bihar, #Super 30 Head Anand, #IIT Coaching, #IIT Coaching In Super 30, #IIT Coaching In Bihar, #University Of California, #California, #Bihar, #आनंद कुमार, #सुपर 30, #सुपर 30 के संस्थापक, #गणितज्ञ आनंद कुमार, #सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, #ऑनलाइन सत्र, #आईआईटी की प्रवेश परीक्षा, #आईआईटी प्रवेश परीक्षा, #आईआईटी, #प्रवेश परीक्षा,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .