नहीं रहे फिल्म अभिनेता इरफान खान
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में आज बुधवार को निधन हो गया। इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें कल मंगलवार के दिन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया था। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था।इरफान खान की मौत की खबर ट्विटर पर फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने शेयर की। उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।
इससे पहले इरफान के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि हां यह सही है कि इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन के कारण मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम अपडेट देते रहेंगे। वह डॉक्टर के निरीक्षण में है। उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई लड़ने में मदद की है और हमें पूरा विश्वास है कि जबरदस्त इच्छाशक्ति और अपने सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं के चलते वह पूर्ण रूप से जल्द ही ठीक हो जाएंगे।अटेंशन में रखा गया है।
वहीं दूसरी ओर हाल ही में इरफान की मां का निधन हुआ है। अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफान मां के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अपनी ओर से प्रार्थना की थी।
Tags : #Actor Irrfan Khan Passes Away, #Actor, #Actor Irrfan Khan, #Irrfan Khan Passes Away, #Passes Away, #Mumbai, #Kokilaben Hospital, #Kokilaben Hospital Andheri West, #Andheri West, #Kokilaben Hospital Mumbai, #Cancer, #Cancer Treatment, #Hollywood Movies, #Life Of Pi, #The Namesake, #Films, #Colon Infection,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .